रमकंडा: गर्मी शुरू होते ही रमकंडा में हनुमान बंदरों की दस्तक, ग्रामीणों में कौतूहल
रमकंडा क्षेत्र में बुधवार की शाम एक बार फिर हनुमान बंदरों (लंगूर) के पहुंचने से ग्रामीणों के बीच कौतूहल का माहौल बन गया। हाथी और लकड़बग्घा के बाद अब गर्मी की शुरुआत होते ही जंगलों से निकलकर बंदरों का गांवों की ओर रुख करना चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब आधा दर्जन की संख्या में ये हनुमान बंदर अचानक गांव में दिखाई दिए, जिसे देखने के लिए लोगो