डेहरी: जमुहार में पर्यावरण न्याय और जनहित याचिका पर आयोजित किया गया व्याख्यान
Dehri, Rohtas | May 7, 2026 जमुहार में पर्यावरण न्याय और जनहित याचिका पर व्याख्यान आयोजित गुरुवार को दोपहर क़रीब दो बजे जीएनएस यूनिवर्सिटी के नारायण स्कूल ऑफ लॉ द्वारा “जनहित याचिका (PIL) और पर्यावरणीय सक्रियता” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. सौरभ किशोर ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया।