पलवल: पलवल में महिला की पिटाई, मंगलसूत्र व कुंडल लूटे, जेठानी व बेटों पर केस दर्ज, मोबाइल भी तोड़ा
पलवल जिले के होटल थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते एक महिला के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है आप है कि एक मां और उनके तीन बेटों ने घर में घुसकर महिला पर हमला किया उसके गले से मंगलसूत्र और कानों के कुंडल लूट लिए जब महिला के बेटे ने घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया