चक्रधरपुर शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा करीब 45 लाख रुपये की लागत से मंगाई गई रोड स्वीपर मशीन आज खुद उपेक्षा का शिकार बनी हुई हैl लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई यह अत्याधुनिक मशीन पिछले काफी समय से खराब अवस्था में नगर परिषद कार्यालय परिसर में खड़ी हैl