खरगोन जिले में सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई, हालांकि पहले दिन अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। कुकडोल स्कूल में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग दी गई। इस दौरान प्राचार्य ललिता धुले, पुरुषोत्तम ओसवाल, ममता गुप्ता और राजेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण का मार्गदर्शन दिया|