गुण्डरदेही: चैनगंज में जय बजरंग महिला समिति की महिलाओं ने हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में महा प्रसाद और भंडारे का वितरण किया
आज हनुमान जन्म उत्सव का दिन उन कड़ोरो हिंदू धर्म समज लोगो के लिए बेहद ख़ास है। आज ही की दिन हिंदू धर्म समाज के आराध्य भगवान श्री राम जी के अनन्य भक्त भगवान हनुमान जी का अवतरण दिवस है। भगवान हनुमान जी के अवतरण दिवस को पूरे देश में हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता आ रहा है, आज भी अनेको स्थानों में भगवान हनुमान जी का जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष में चैनगंज में जय बजरंग महिला समिति की महिलाओं ने हनुमान जन्म उत्सव के उपल्क्ष में हवन पूजन कर मंदिर प्रगण में महा प्रसाद और भंडारे का वितरण किया गया।