नारायणपुर: झंडापुर फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार
झंडापुर थाना क्षेत्र के वर्ष 2023 के फायरिंग मामले में पुलिस ने फरार आरोपी रमन कुमार यादव (निवासी बगड़ी, थाना खरीक) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 18 जनवरी 2023 को केले के खेत में विवाद के दौरान फायरिंग का आरोप लगा था। इस कांड में पहले ही सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।