अनूपपुर: ग्राम उरा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आत्मा मिशन कार्यक्रम आयोजित
ग्राम पंचायत उरा में कृषि विभाग के आत्मा मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 2भारती केवट ने भाग लेकर किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभों की जानकारी दी।कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देना, नवीन तकनीकों का प्रसार करना और किसानों की आय में वृद्धि करना रहा। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया गया।