हनुमानगढ़: जंक्शन की सादुल ब्रांच नहर में डूबे तीन युवक, दो की हालत गंभीर, भर्ती कराया गया टाउन के जिला अस्पताल में
जंक्शन क्षेत्र की सादुल ब्रांच नहर में बुधवार को तीन युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नहर में पूजा-अर्चना का सामान तैराने गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नहर में डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही जंक्शन सीआई रामचंद्र कस्वा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आपदा प्रबंधन टीम की सहायता से तीनों युवकों को नहर से बाहर निकाला।