दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला का अपहरण, बदमाशों ने 43 साल की महिला से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी
Durg, Durg | Nov 28, 2025 छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला का अपहरण हो गया। बदमाशों ने 43 साल की इस महिला को किडनैप कर 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। किडनैपर ने महिला के पति मुकेश साहू को उसकी फोटो भी भेजी है। महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।