चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौत हो गई। शुक्रवार शाम लगभग साढ़े चार बजे गोइलकेरा की ओर से साईं रथ नामक बस चक्रधरपुर की ओर आ रही थी,इसी दौरान सोनुवा की ओर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे तीन युवक बस से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया।