श्योपुर। 26 दिसंबर की रात्रि को कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्राम सोंईं कलां के गांधी पार्क मे लगी महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है तथा घटना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रविवार को दोपहर 03 बजे कोतवाली थाना पंहुचकर एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को सौंपा हैं,