मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील, अफवाहों से रहें दूर
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंझनपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह एवं उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित किया है।