मुंगेर: कासिम बाजार क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 में एक व्यक्ति के बंद घर में चोरों ने की लाखों की चोरी
Munger, Munger | Mar 22, 2024 कासिम बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 39 के मकससपुर छोटी मस्जिद निवासी उमेश पोद्दार के बंद घर में चोरो ने चोरी कर ली। चोरो ने घर के मुख्य दरवाजा की कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश कर गोदरेज में रखे सोने चांदी के आभूषण बक्से में रखे कपड़े और पीतल के बर्तन सहित 6 से 7 हजार रूपये नगद रूपये की चोरी कर ली गयी ।