समस्तीपुर: ममता बनर्जी के भवानीपुर चुनाव याचिका पर समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी बोलीं— लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि
समस्तीपुर: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर समस्तीपुर सांसद एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नेता शांभवी चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह याचिका चुनावी हार के बाद उत्पन्न हुई निराशा और असंतोष का परिणाम प्रतीत होती है।