मांडर: एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को 6 जुलाई को कोर्ट में उपस्थित होने को कहा।
Mandar, Ranchi | Jun 11, 2024 गृहमंत्री अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 6 जुलाई को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने को कहा है। बताया जाता है कि मंगलवार को कोर्ट में हुई सुनवाई में भी राहुल गांधी को कोर्ट रूम में मौजूद रहना था लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी के बिना आगे की कार्यवाही संभव नहीं है।