नसीराबाद: नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्थाएं चरम पर, आम आदमी हो रहा परेशान, प्रशासन बेखबर
शनिवार को रात्रि 8:00 बजे प्राप्त जानकारीके अनुसार नसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्थाएं चरम परनसीराबाद रोडवेज बस स्टैंड पर इन दिनों अव्यवस्थाएं चरम पर हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब डेढ़ महीने से बस स्टैंड की टिकट खिड़कियां बंद पड़ी हैं। ऐसे में यात्रियों को टिकट लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है ।