राजातालाब: रिंग रोड फेज-2 पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहन से पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की हुई मौत
रिंग रोड फेज-2 पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन में पीछे से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के सजोई गांव के समीप रिंग रोड फेज-2 पर मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।