उधवा: प्रखंड संसाधन केंद्र उधवा में बीपीओ ने किया सीआरपी के साथ समीक्षा बैठक,नियमित रूप से करें विद्यालयों का अनुश्रवण
उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र उधवा में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी संकुल के सीआरपी की सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत ने किया। इस दौरान बीपीओ अटल बिहारी भगत ने सभी सीआरपी के साथ संकुलवार सप्ताहिक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।