सिवनी: 20 हजार की रिश्वत लेते लखनादौन अपर कलेक्टर का रीडर गिरफ्तार, सिवनी में लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Seoni, Seoni | Jun 16, 2026 सिवनी जिला मुख्यालय में मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने लखनादौन अपर कलेक्टर के रीडर माधव प्रसाद तिवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रकरण निराकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर गिरफ्तारी की, फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है।