नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 में मछली मार्केट से रेलवे लाइन से सटे पश्चिम दिशा तक जाने वाले रास्ते पर कचरा एवं जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वर्तमान में यह रास्ता केवल पगडंडी के रूप में है, जिस कारण बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर है.