कुमारधूबी ओपी क्षेत्र के पचमौली पंचायत के रविदास टोला में सोमवार की देर शाम 8 बजे दिल्ली पुलिस की एक टीम पहुंची और डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी मामले में कार्रवाई की। इस कार्रवाई में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी शिव रविदास भी टीम के साथ मौजूद थे। पुलिस ने शिव रविदास को रिमांड पर लेकर उसके घर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।