धनौरा: गजरौला में कार में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले युवकों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गजरौला के बस्ती रोड पर बाइक सवार दबंग युवकों ने साथियों संग मिलकर कार में की तोड़फोड़ व कार चालक को पीटा,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:30 पर हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी सचिन कुमार पुत्र नेम सिंह अपनी कार लेकर गजरौला शहर में किसी काम से आया था। काम निपटाने के बाद में अपने घर वापस जा रहा था।