बड़ेराजपुर: केशकाल विधायक ने बड़ेराजपुर क्षेत्र में ₹10 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सोमवार को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बड़ेराजपुर क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न किए। बड़ेराजपुर अंतर्गत पांडेपारा में PWD विभाग द्वारा स्वीकृत आमगांव–रावसवाही होकर पांडेपारा पहुँच मार्ग हेतु भूमिपूजन किए,वही बड़ेराजपुर में महतारी सदन का भूमिपूजन एवं गौरा चौक पर निर्मित शेड का लोकार्पण किए।