जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरवार के नवीन ग्राम गुड़ा में शासकीय माध्यमिक शाला के बाउंड्रीवाल विकास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान जन चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को योजना के बारे में बताया