खैरथल: हरसोली में रेलवे फाटक संख्या 86 रविवार को 10 घंटे बंद रहेगा, फाटक पर मरम्मत का होगा काम
खैरतल के हरसोली स्थित रेलवे फाटक संख्या 86 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिसके कारण रविवार को सुबह 8:00 से शाम 6:00 तक फाटक बंद रहेगा। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता विनीत दास ने रविवार सुबह 7:00 बजे बताया कि वैकल्पिक मार्ग के रूप में फाटक 91 खैरथल से आवागमन करने की सलाह दी गई है। मरम्मत के बाद यातायात सुचारु किया जाएगा।