महसी: शिवपुर इलाके के सरयू नदी की कछार में तेंदुए की तलाश तेज, पिंजड़े और ट्रैप कैमरे लगाए गए
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के सरयू नदी तटीय गांवों में तेंदुए समेत अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ने के बाद वन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। बाजपुरवा, बल्दूपुरवा और बेतनिया गांव में हाल के दिनों में तेंदुए द्वारा बच्चों और मवेशियों पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं। डिप्टी रेंजर अमित वर्मा ने बताया कि सरयू कछार में 3 पिंजड़े और 4 ट्रैप कैमरा लगाया गया है