परिहार: परिहार बेला पथ पर मिनी ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं
सीतामढ़ी जिले के परिहार बेला पथ में मिनी ट्रक पलट गया इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ड्राइवर ने कुदकर जान बचा लिया घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसके कारण सड़क पर कई घंटे तक वाहनों का आवागमन रुका रहा।