गोड्डा: रघुनाथ पुर गांव में मानसिक रूप से कमजोर महिला ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में हुई मौत
Godda, Godda | Apr 10, 2026 गुरुवार की दोपहर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथ पुर गाँव में रख महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर ली। तबियत बिगड़ने पर घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ बीती रात उसकी मौत हो गयी। पुलिस को सूचना दी गयी थी। शुक्रवार की सुबह घरवालों ने आवेदन देकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। मृतिका का नाम नीलू मरांडी था।