बारां: अटरू में केंद्रीय बजट का सामूहिक श्रवण, विधायक राधेश्याम बेरवा ने इसे विकासोन्मुख बताया
Baran, Baran | Feb 1, 2026 विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बेरवा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ बजट के विभिन्न प्रावधानों को सुना।