परबत्ता: मध्य विद्यालय खजरैठा का स्कूल समय में बच्चों से मिट्टी-ईंट ढुलाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, उठे सवाल
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय खजरैठा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के बच्चे तपती धूप के बीच मिट्टी और ईंट की ढुलाई करते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह वीडियो विद्यालय के संचालन समय का है। गुरुवार की दोपहर एक बजे तक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष