राजसमंद: जिला जेल के स्टाफ और बंदियों ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों के जीवन रक्षण का दिया संदेश
जिला जेल राजसमंद के प्रभारी उपाधीक्षक हेमंत सालवी के नेतृत्व में जेल स्टाफ एवं सजायाफ्ता बंदियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान किया। RK राजकीय अस्पताल, राजसमंद में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य प्रहरी गिरिराज, रामकेश, दलीप सिंह, RAC स्टाफ से अजय व कुलदीप सिंह सहित खुला बंदी शिविर के सजायाफ्ता बंदी पन्नालाल व विकास ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।