राजसमंद में 2805 लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य लाभ: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशाल आरोग्य एवं रक्तदान शिविर संपन्न। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आर के राजकीय जिला चिकित्सालय, राजसमंद में आयोजित आरोग्य एवं रक्तदान शिविर में कुल 2805 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जबकि 36 यूनिट रक्तदान किया गया।