महाराजगंज: ठकुराइन खेड़ा में आम तोड़ने गया युवक पेड़ से गिरा, डॉक्टरी परीक्षण के दौरान मृत घोषित किया गया
28 मई बृहस्पतिवार रात्रि 11 बजे तीन युवक दूसरे की आम की बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे। आम तोड़ते समय एक युवक डाल टूटने से नीचे गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया, डाक्टरी परीक्षण के दौरान ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।