फतेेहपुर: दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप! महिला ने पति समेत 6 ससुरालियों पर दर्ज कराया केस, घर से निकालने का भी आरोप
बाराबंकी के फतेहपुर से दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बन्नी सुलेमाबाद गांव की रहने वाली सायमा खातून ने अपने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।