बरेली के गुरदेव कुमार ने वडोदरा स्थित इथिरियल पुअपल ओरियन्टेड प्रा. लि. फाइनेंस कंपनी पर MSME लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार कंपनी डायरेक्टर्स ने फर्म, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और खाता खुलवाने के बाद लोन मंजूरी का झांसा दिया, लेकिन भुगतान नहीं किया और अब फोन भी बंद कर रखा है। पीड़ित ने FIR की मांग की है।