फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड के पास दबंगों ने घर में घुसकर महिला को जमकर पीटा, इलाज के दौरान महिला की मौत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड के पास दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरह पीटा गया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई ।जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और कार्यवाही शुरू कर दी है।