फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धान में दबंगों में व्यक्ति को जमकर पीटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धान में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए पुलिस ने बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।