फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के बहगुल नदी में नहाने गए किशोर की डूब कर हुई मौत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के बहगुल नदी में नहाने गए किशोर की डूब कर मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है ।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।