बुधवार दोपहर 2 बजे हाई स्कूल गणेशपुर में आयोजित निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक शकुंतला पोर्ते सम्मिलित हुई।इस दौरान विधायक पोर्ते ने कहा कि यह पहल हमारे छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा की राह को और सुगम बनाएगी। साइकिल मिलने से न केवल आने-जाने में सुविधा होगी, बल्कि बच्चों में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।