इमामगंज: जमुना में खलिहान में भीषण आग से किसानों की मेहनत राख, लाखों का नुकसान, जांच की मांग तेज
Imamganj, Gaya | Apr 13, 2026 इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव में सोमवार को खलिहान में अचानक आग लगने से किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई। इस भीषण आगलगी में गेहूं, चना और मसूर सहित कई फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण हालात काबू से बाहर हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके