मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर का सख्त अल्टीमेटम,फार्मर आईडी में लापरवाही नहीं चलेगी,हर पात्र किसान का पंजीयन समय पर जरूरी।
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिले भर में किसानों के लिए फार्मर आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों और पटवारियों से लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा। कलेक्टर ने किसानों से भी शीघ्र फार्मर आईडी बनवाने की अपील की, ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।