गाजीपुर के माधव बस्ती, बंशी बाजार में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान सोमवार को प्रमुख वक्ता स्वामी जितेन्द्रानंद जी ने महिला सम्मान को लेकर तीखे बयान दिए।स्वामी जितेन्द्रानंद ने मंच से कहा कि इस्लामिक शरिया कानून में दो महिलाओं की गवाही को एक पुरुष के बराबर माना जाता है और शरिया से संचालित कई देशों में महिलाओं को “हाफ माइंड” की श्रेणी में रखा गया है।