क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। राठ रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में मंगलवार रात 8 बजे कैंडल लाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आशिष दास, अपूर्वा गिल्बर्ट, मिशेल और ओशीन सहित कई बच्चों ने विशेष भागीदारी की। फाथर रेव. दिलीप चंद्र ने कैंडल लाइट का महत्व समझाया और संदेश दिया।