बैरिया: सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट मंदिर के पास छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bairia, Ballia | Sep 28, 2025 बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट मधुबनी काली मंदिर में पूजा करने जा रही महिलाओं के साथ अश्लील गाना गाने, अभद्र इशारे करने और छेड़खानी के आरोप में मधुबनी गांव के सूरज पासवान को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया। इस बारे में रविवार की सुबह करीब 10 बजे सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार वर्मा ने बताया है।