सीतापुर: मछरेहटा में तेज रफ्तार ट्रक के बिजली के तारों में फंसने से गिरे पांच खंबे, एक खंभे के नीचे दबकर किशोरी की हुई मौत
जनपद के मछरेहटा इलाके के मछरेहटा कस्बे में मिश्रीख मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया जानकारी के अनुसार मिश्रीख मार्ग से आ रहा है एक तेज रफ्तार ट्रक मछरेहटा कस्बे में सड़क पर लटक रहे बिजली के तारों में फंस गया जिसके चलते देखते ही देखते पांच बिजली के खंबे सड़क पर गिर गए इसी दौरान सड़क पर जा रही एक 16 वर्ष की किशोरी की खंबे के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई है।