डॉ. विकास कुमार ने किया रिया ईवी एंटरप्राइजेज का शुभारंभ, बोले—ई-स्कूटी अपनाएं, ईंधन बचाएं और पर्यावरण बचाएं
पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहन अहम विकल्प : डॉ. विकास कुमार
आरा। करमन टोला स्थित रिया ईवी एंटरप्राइजेज के नए ई-स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर श्री जयशंकर चौरसिया हैं। कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में समाजसेवी , शिक्षाविद , डॉक्टर पीसी के निदेशक एवं शिक्षा प्रकोष्ठ डॉ. विकास कुमार ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
Arrah, Bhojpur | Jul 31, 2026