संग्रामपुर: संग्रामपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख, किसान बेहाल
संग्रामपुर प्रखंड के दिदारगंज पंचायत अंतर्गत श्रीमतपुर बहियार में रविवार को शाम 5 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब एक दर्जन किसानों की 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए और धू-धू कर लपटें उठने लगीं।स्थानीय किसान भवेश कुमार ने बताया, “करीब 50 बीघा गेहूं जल गया,