खरगापुर रेलवे पुल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। डायल 112 में पदस्थ पायलट सुरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि सूचना मिलने पर भी मौके पर पहुंचे। बाइक अनियंत्रित होने से व्यक्ति बाइक समेत नीचे गिरकर सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। डायल 112 ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है।