सतना। अमरपाटन से मैहर रेलवे स्टेशन जा रही तेज रफ्तार बोलेरो पहाड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर खांईं में पलट गई। इस हादसे में चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकों इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया है।